
वाराणसी में हुए धमाके के बाद संवेदनशीलता दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा भले ही कर दी थी लेकिन छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। आलाकमान का जन्मदिन मनाने के उत्साह के अतिरेक में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कांग्रेसियों ने तब हद कर दी जब उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रुप में बना हुआ केक काटा और मजे से खाया भी।
साभार -विस्फोट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें